फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद, विधायक संभालेंगे एमएलसी चुनाव की कमान

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। एमएलसी चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के लिए भाजपा ने कमर कस ली है। नामांकन के बाद मंगलवार को जिला प्रभारी की अध्यक्षता में लखपेड़ाबाग स्थित एक लॉन में बैठक हुई। इसमें सांसद और विधायकों को एमएलसी चुनाव की कमान सौंप जिम्मेदारी तय कर दी गई है।
विज्ञापन

जिला प्रभारी अर्चना मिश्रा ने कहा कि चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत सिर्फ एक राजनीतिक परिणाम नहीं है बल्कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी के मार्गदर्शन में सुरक्षा, सर्वांगीण विकास, सुशासन और जन कल्याण के प्रति पांच वर्ष तक पूरी प्रतिबद्धता और ईमानदारी से किए गए कार्यों पर जनता की मुहर है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का आभार ज्ञापित करते हुए कहा कि एमएलसी चुनाव में रिकॉर्ड मतों से जीत दिलानी है।
उन्होंने एमएलसी चुनाव के लिए सभी मतदाताओं से सम्पर्क साधने एवं अपने पक्ष में मतदान सुनिश्चित करने के लिए सांसद, विधायकों एवं जनप्रतिनिधियों को जिम्मेदारी सौंपी। एमएलसी प्रत्याशी अंगद सिंह ने सभी का आभार ज्ञापित किया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष शशांक कुसुमेश, सांसद उपेंद्र रावत, जिपं अध्यक्ष राजरानी रावत, विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा, सतीश शर्मा, दिनेश रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें