फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा एमएलसी ने किया पहला नामांकन, अब तक बिके 14 पर्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया बुधवार को जारी रही। जिलाधिकारी न्यायालय में बनाए गए नामांकन कक्ष में 11 से 3 बजे तक चार पर्चे और बिके जबकि सपा एमएलसी राजेश यादव राजू ने नामांकन पत्र के दो सेट दाखिल करके अपनी दावेदारी पेश कर दी है। अब तक कुल 14 नामांकन पत्र बिक चुके हैं। 17 व 18 मार्च को होली का अवकाश होने के बाद 19 मार्च को नामांकन का आखिरी दिन होगा। इस दिन कई नामांकन होंगे।
विज्ञापन

बुधवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रामसनेहीघाट के कुशफर गांव निवासी अंगद कुमार सिंह, मसौली के तिलोकपुर निवासी दिग्विजय सिंह, बीकेडी लखनऊ के नरोसा गांव निवासी उदयभानु सिंह व रामसनेहीघाट के ग्राम नानूपुर निवासी राकेश कुमार ने पर्चा खरीदा। इस दौरान सपा एमएलसी राजेश यादव राजू ने डीएम न्यायालय में बनाए गए नामांकन कक्ष में पहुंचकर पूर्व में खरीदे गए दो पर्चे अपने नाम से दाखिल किए। एमएलसी ने बताया कि अभी 19 मार्च को भी वे नामांकन दाखिल करेंगे।
एमएलसी चुनाव की प्रक्रिया 4 फरवरी को विधानसभा चुनावों के दौरान ही शुरू कर दी गई थी। चार से नौ फरवरी तक नामांकन पत्र बिक्री किए गए थे। दसमें रामनगर के कुआ गढ़ापुर निवासी कमलेश कुमार, सिद्घौर ब्लॉक के कोठी निवासी राजेश कुमार सोनी, एमएलसी राजेश यादव राजू, कानून गोयान निवासी सुशील कुमार गुप्ता, भगता इटौंजा निवासी प्रभाकर सिंह व संतकबीरनगर के राजन ने पर्चे खरीदे थे।
विज्ञापन

इस दौरान नामांकन पत्रों की बिक्री पर रोक लगाते हुए एमएलसी चुनाव की नई तिथियां घोषित कर दी गई थी। हालांकि खरीदे गए पर्चों को वैद्य माना गया था। नई तिथियों के अनुसार 15 जनवरी से फिर नामांकन प्रक्रिया शुरू है। मंगलवार को बड़ेल को राजकुमारी पटेल, जहांगीराबाद के देवकलिया निवासी रमेशचंद्र पटेल, गोमतीनगर के राज परीक्षित सिंह, सराय रावत के रामधीरज व रामसनेहीघाट के सुभाष चंद्र ने पर्चा खरीदा था। इस प्रकार अब तक 14 नामांकन पत्र बिक चुके हैं और एक नामांकन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें