फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव के लिए नामांकन 15 से, नौ अप्रैल को डाले जाएंगे वोट

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। विधानसभा चुनाव के बाद अब जिले में एमएलसी चुनाव की तैयारी शुरू कर दी गई है। निर्वाचन आयोग द्वारा पूर्व में बढ़ाई गई तिथि के अनुसार 15 मार्च से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। जबकि मतदान नौ अप्रैल को होगा। मतदान के लिए जिला पंचायत समेत 14 ब्लॉक मुख्यालयों को मतदान केंद्र बनाया जाएगा। मतदाता के रुप में शामिल 2854 जनप्रतिनिधि अपने पसंदीदा एमएलसी प्रत्याशी को चुनेंगे।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने विधानसभा चुनाव कराने के बाद अब विधान परिषद सदस्य पद के लिए होने वाले चुनाव को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। मतदाता सूची में किसी प्रकार की त्रुटि को दूर करने का काम शुरू हो गया है। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, 15 मार्च को अधिसूचना जारी होने के बाद नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। जिलाधिकारी कार्यालय को नामांकन कक्ष बनाने की तैयारी चल रही है। 22 मार्च तक नामांकन प्रक्रिया चलेगी। इसमें 23 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच और 25 मार्च को नाम वापसी की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
नौ अप्रैल को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा। इसके लिए सभी ब्लॉकों को मतदान केंद्र बनाया गया है। बंकी ब्लॉक के स्थान पर जिला पंचायत सभागार को मतदान केंद्र बनाया गया है। मतगणना 12 अप्रैल को होगी। 2854 मतदाता अपने पसंदीदा एमएलसी प्रत्याशी का चुनाव करेंगे। मतदाता सूची में प्रधान, बीडीसी, डीडीसी, जिला पंचायत अध्यक्ष, निकायों के सभासद, सांसद और विधायक आदि मतदाता शामिल होंगे। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि 15 मार्च से एमएलसी चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन

ब्लॉकवार मतदाता
बंकी-202, रामनगर-183, मसौली-153, निंदूरा-208, सूरतगंज-218, हैदरगढ़-193, दरियाबाद-174, देवा-204, फतेहपुर-243, त्रिवेदीगंज-158, बनीकोडर-197, सिरौलीगौसपुर-177, पूरेडलई-120, सिद्धौर-222, हरख-202
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें