फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निकांड में पांच घरों में हजारों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
हरख (बाराबंकी)। तेज धूप के साथ गर्मी का दौर शुरू होते ही अग्निकांड की घटनाएं होना शुरू हो गई हैं। यह घटनाएं सबसे अधिक लापरवाही के चलते छप्परनुमा आशियानों में होती है। इसके चलते आसपास के घर भी चपेट में आ जाते हैं। ऐसी ही एक घटना ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत टिकराघाट में हुई। जहां पहले एक छप्परनुमा घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई।
विज्ञापन

इस आग ने एक के बाद एक चार अन्य घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। इसमें वहां रखे इंजन, चारा मशीन सहित राशन सामग्री आदि जलकर खाक हो गई। सूचना पर जब तक पुलिस और दमकल कर्मी पहुंचते तब तक ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया था।
सतरिख थाना क्षेत्र के अंतर्गत टिकरा घाट गांव में शुक्रवार की दोपहर रामप्यारी के छप्परनुमा घर से अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रुप धारण कर लिया। जिसमें वहां रखा इंजन, चारा मशीन समेत कई अन्य सामग्री जलकर नष्ट हो गई। इसके साथ ही रामप्यारी और उसका एक मवेेशी भी झुलस गया।
विज्ञापन

वहीं पास के ही रामचरण, लल्लू, अमर सिंह, रमलेश के छप्परनुमा घर को भी खासा नुकसान हुआ है। यहां पर भी अनाज, चारपाई, बिस्तर आदि जलकर राख हो गए। इस अग्निकांड में एक ट्रैक्टर को भी क्षति पहुंची है। सूचना पाकर जब तक पीआरवी और दमकल गाड़ी पहुंचती तब तक ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया था।
उधर तहसील के अधिकारियों को सूचना देने के बाद घटनास्थल पर पहुंचे हल्का लेखपाल अंकित यादव ने नुकसान का आंकलन कर आर्थिक सहायता दिए जाने को लेकर लिखापढ़ी की। इसके आधार पर ही पीड़ितों को राहत दिए जाने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें