फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता युवक का शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
सूरतगंज (बाराबंकी)। घर से लापता युवक का शव दूसरे दिन गांव के बाहर स्थित तालाब में मिला। शव मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिवारीजन संग पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल परिवारीजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है जबकि ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के ग्राम दोहाई निवासी रामसेवक साहू ने काफी वर्ष पूर्व रामनगरा निवासी माया देवी के साथ दूसरी शादी की थी। मायादेवी का भी पूर्व में विवाह हुआ था जिसका एक पुत्र संजय भी था। दूसरी शादी के बाद रामसेवक संजय को भी दोहोई ले आया था। संजय (25) काफी समय से लखनऊ में रह कर काम करता था। वह दो दिन पूर्व परिवारीजनों से मिलने दोहोई गांव आया था।
शनिवार सुबह संजय संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गया था। उसका शव दूसरे दिन रविवार को गांव के बाहर स्थित तालाब में उतराता हुआ मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिवारीजनों व पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी वीरेंद्र बहादुर सिंह व वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रवीण मिश्रा ने शव को बाहर निकलवा कर आवश्यक कार्रवाई की है। थाना प्रभारी ने बताया कि परिवारीजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें