फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

200 बेटियों को पीले होंगे हाथ, तैयारियां पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। आर्थिक रुप से कमजोर परिवारों की बेटियों की शादी में आने वाली रुकावटों को लेकर सरकार ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की शुरुआत की है। इसी के तहत शुक्रवार को शहर के जीआईसी आडीटोरियम समेत सभी तहसील मुख्यालयों पर करीब दो सौ बेटियों के हाथ पीले होंगे।
विज्ञापन

हर आयोजन स्थल पर सांसद, विधायक से लेकर प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारी तक शामिल होंगे। वे विवाह के बाद प्रत्येक वधू को 35 हजार रुपये की चेक वितरित करेंगे। जबकि एक जोड़े पर योजना के तहत 51 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। इनमें प्रति जोड़े पर छह हजार रुपये शादी का खर्च तो दस हजार रुपये कपड़े व जेवर पर खर्च होंगे।
हिंदू जोड़ों का विवाह गायत्री परिवार के आचार्यों द्वारा कराया जाएगा। वहीं मुस्लिम जोड़ों का निकाह काजी कराएंगे। जिला समाज कल्याण अधिकारी सतीश कुमार सिंह ने बताया कि आयोजन को लेकर सभी जगह तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। नवंबर माह भी एक बड़ा आयोजन कर करीब तीन सौ जोड़ों की शादियां कराए जाने की तैयारी भी शुरू कर दी गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें