राजस्व परिषद ने 1146 लेखपाल, संग्रह अमीन और भू अर्जन अमीन को राजस्व निरीक्षक के पद पर पदोन्नति दी है। परिषद ने सभी जिलाधिकारियों की नव पदोन्नत राजस्व निरीक्षकों की तैनाती के आदेश भी जारी किए हैं।
राजस्व परिषद ने 1146 लेखपाल, संग्रह अमीन और भू अर्जन अमीन को राजस्व निरीक्षक के पद पर पदोन्नति दी है। परिषद ने सभी जिलाधिकारियों की नव पदोन्नत राजस्व निरीक्षकों की तैनाती के आदेश भी जारी किए हैं।
विज्ञापन
1007 लेखपाल, 100 संग्रह अमीन और 39 भू अर्जन अमीन को राजस्व निरीक्षक के पद पर पदोन्नति मिली है। परिषद की सचिव मनीषा त्रिघटिया ने राजस्व निरीक्षकों की तैनाती के आदेश जारी करने, यदि उनका तबादला किसी अन्य जिले में हो रहा है तो उन्हें तत्काल कार्यमुक्त करने के भी निर्देश दिए हैं। सभी नव पदोन्नत राजस्व निरीक्षकों को आगामी दिनों में तीन महीने का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद अर्हकारी परीक्षा भी उत्तीर्ण करनी होगी। राजस्व निरीक्षकों को उनकी गृह तहसील या वर्तमान तहसील में तैनात नहीं करने के निर्देश दिए हैं।