बाराबंकी। आईसीएसई बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट आने के बाद शहर स्थित किंग जार्ज इंटर कॉलेज में कुछ इस त
- फोटो : BARABANKI
बाराबंकी। आईसीएसई और आईएससी की 10वीं और 12वीं का रिजल्ट शनिवार को घोषित कर दिया गया। इसके घोषित होने पर बेहतर परीक्षा परिणाम आया तो छात्रों के चेहरे खिल उठे। हालांकि स्कूलों में ज्यादा संख्या में बच्चे नहीं पहुंचे लेकिन जो बच्चे पहुंचे उन्होंने दोस्तों के साथ खुशी का इजहार किया।
जिले में आईसीएसई और आईएससी के करीब पांच स्कूल हैं। इनमें सैकड़ों छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण करते हैं। इस बार कोविड के चलते 10वीं और 12वीं की परीक्षा नहीं हो सकी थी। सरकार ने बिना परीक्षा कराए ही रिजल्ट घोषित करने की बात कही थी।
इसी के तहत शनिवार को जब परीक्षा परिणाम घोषित किया गया तो छात्रों में खुशी का माहौल देखा गया। छात्रों के साथ उनके अभिभावकों में भी खुशी देखी गई। सोशल मीडिया पर भी छात्र व छात्राएं एक दूसरे को बेहतर रिजल्ट के लिए शुभकामनाएं देते नजर आए। (संवाद)