फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिखरा व गोसूपुर की भूमि पर विकसित होगा औद्योगिक पार्क

विज्ञापन
विज्ञापन
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। औद्योगिक पार्क भिखरा व गोसूपुर की भूमि पर ही विकसित होगा। विरोध करने वालों की भूमि छोड़कर पूरब की ओर चौबीसी तक पार्क विस्तारित करने की बात कही जा रही है। बीते सप्ताह यूपीडा के अधिकारियों ने तीन गांवों के किसानों के साथ अलग-अलग बैठक की थी, एक गांव में किसानों ने विरोध किया था।
विज्ञापन

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के पास औद्योगिक गतिविधियां शुरू करने को लेकर शासन स्तर पर कवायद शुरू हो गई है। राजस्व प्रशासन ने एक्सप्रेसवे व लखनऊ सुल्तानपुर हाईवे के मध्य औद्योगिक पार्क विकसित करने के लिए खरसतिया, गोसूपुर व भिखरा ग्राम पंचायत की 400 हेक्टेयर भूमि का प्रस्ताव भेजा था। इस पर कुछ किसानों ने विरोध किया था।
20 जून को यूपीडा के अधिकारियों के साथ एसडीएम आनंद उपाध्याय व नायब तहसीलदार आकाश ने लेखपाल दीपचंद शर्मा, भानु प्रताप व संजय त्रिवेदी को लेकर अलग-अलग पंचायतों में जाकर किसानों की आशंकाओं का समाधान करने का प्रयास किया था। अधिकारियों के मुताबिक भिखरा व गोसूपुर पंचायत के काश्तकारों में अधिक विरोध नहीं है। जमीन की कीमत व चिह्नांकन को लेकर भ्रम दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

खरसतिया में कुछ काश्तकार विरोध कर अन्य किसानों को भी भड़का रहे हैं। इसकी काट के लिए प्रशासन खरसतिया की जमीन छोड़कर पार्क को पूरब चौबीसी की ओर विस्तारित करने की योजना पर कार्य कर रहा है। एसडीएम सुरेंद्र पाल विश्वकर्मा ने बताया कि औद्योगिक पार्क के लिए 400 हेक्टेयर भूमि की आवश्यकता है। विरोध कर रहे किसानों के गांव की करीब 45 हेक्टेयर भूमि को छोड़कर पूरब की ओर विस्तार दिए जाने पर बात चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें