फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना लाइसेंस के चल रहा था हुक्का बार, कराया गया सील

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर के आवास विकास कॉलोनी में बिना लाइसेंस के हुक्का बार का संचालन किया जा रहा था। विनियमित क्षेत्र के जेई की सूचना पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर सुमित यादव ने छापा मारा। एसडीएम द्वारा की गई इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया और बार में मौजूद युवक भागने लगे। एसडीएम के आदेश पर पुलिस ने बार को सील करा दिया है और बार संचालक को नोटिस जारी करते हुए जवाब तलब किया गया है।
विज्ञापन

आवास विकास कॉलोनी स्थित एक भवन का निर्माण स्वीकृत नक्शे के अनुरूप नहीं कराया गया था। इसकी जांच के लिए सोमवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर ने विनियमित क्षेत्र के जेई एसबी गुप्ता को मौके पर भेजा था। जांच के दौरान जेई ने पाया कि भवन का निर्माण स्वीकृत नक्शे के अनुरूप नहीं कराया गया है।
जहां पर टिनशेड होना चाहिए था वहां पर भी निर्माण कराया करा दिया गया। जांच करते हुए जब वह तीसरी मंजिल पर पहुंचे तो वहां का नजारा देख दंग रहे गए। यहां पर हुक्का बार का संचालन किया जा रहा था और मौके पर मौजूद युवा हुक्का फूंकते नजर आए। उन्होंने पूरे मामले की जानकारी एसडीएम सदर को दी।
विज्ञापन

एसडीएम सदर ने पुलिस बल के साथ वहां जाकर छापा मारा तो हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद युवक भागने लगे जिन्हें पुलिस ने रोक लिया। जांच के दौरान यहां से भारी मात्रा में हुक्का और उसके पाइप आदि सामग्री बरामद की गई है।
पड़ताल के वक्त मौके पर मौजूद कर्मचारी कोई प्रपत्र नहीं दिखा पाए। इस पर एसडीएम के आदेश पर पुलिस ने हुक्का बार सील कराते हुए संचालक को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। पुलिस ने बताया कि कोई गिरफ्तारी नहीं है, मामले की जांच की जा रही है।
भीड़ वाले इलाके में चल रहा था बार
जिस भवन में हुक्का बार पकड़ा गया है उसके निकट एलआईसी का ऑफिस है। कुछ ही दूरी पर तहसील कार्यालय है और इसके निकट ही एक कॉम्पलेक्स बना हुआ है। जिसमें खरीदारी के लिए भारी संख्या में प्रतिदिन लोग जुटते हैं। लोगों का कहना है कि यह वीआईपी इलाका है लेकिन यहां पर हुक्का बार का संचालन किया जा रहा है और पुलिस को इसकी भनक तक नहीं है। यह बात गले के नीचे नहीं उतर रही है।
आवास विकास स्थित एक भवन की जांच के लिए विनियमित क्षेत्र के जेई को भेजा गया था। जांच में जेई ने पाया कि भवन की तीसरी मंजिल पर हुक्का बार चल रहा है। जिस पर पुलिस के साथ छापा मारा गया और बार को सील करा दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

-सुमित यादव, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें