फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पतालों पर पड़ा छापा मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। लाइसेंस का नवीनीकरण कराए बिना और बिना पंजीकरण कराए ही अस्पतालों का संचालन करने वालों के खिलाफ सीएमओ के आदेश पर विभाग द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत मंगलवार को एसीएमओ की टीम ने फतेहपुर क्षेत्र में कई अस्पतालों पर छापा मारा। टीम की इस कार्रवाई से अस्पताल संचालकों ने हड़कंप मच गया और कई संचालक अस्पतालों में ताला बंद कर भाग खड़े हुए। टीम इन्हें नोटिस थमाकर वापस लौट आई।
विज्ञापन

एसीएमओ आरएन वर्मा की टीम ने मंगलवार को फतेहपुर स्थित मां गायत्री अस्पताल पर छापा मारा। एसीएमओ ने बताया कि जांच के दौरान अस्पताल संचालक कोई प्रपत्र नहीं दिखा सका, हालांकि यहां पर कोई मरीज भर्ती नहीं था जिस पर अस्पताल संचालक को नोटिस देकर जवाब तलब किया गया है।
इसके अलावा टीम ने रुद्रांश अस्पताल पहुंचकर जांच की और मौके पर मौजूद कर्मियों से जानकारी करने पर बताया कि अस्पताल के लाइसेंस के नवीनीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन कर दिया गया है। इसके अलावा टीम ने कुर्सी में संचालित हर्ष अस्पताल पर भी छापा मारा। इस दौरान अस्पताल बंद पाया गया। जिस पर संचालक को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। एसीएमओ ने बताया कि सीएमओ के आदेश पर यह अभियान चलाया जा रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें