फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी-बहराइच हाइवे टोल प्लाजा  शुरू, 3 रुपये बढ़ गया यात्री किराया

विज्ञापन
बढ़ गया तीन रुपये किराया - फोटो : Amarujala
विज्ञापन

बाराबंकी-बहराइच हाईवे पर शहावपुर के पास टोल प्लाजा सोमवार से शुरू हो गया। इस हाईवे पर सफर करने वाले बस यात्रियों को पहले दिन ही तीन रुपये अधिक किराया अदा करना पड़ा। पहले दिन छिटपुट झड़प के बीच आठ घंटे में करीब 2250 वाहनों से डेढ़ लाख से अधिक की वसूली की गई। इस टोल के चालू होने से सबसे ज्यादा परेशानी यहां लगने वाले जाम और प्रमुख कस्बा रामनगर व महादेवा के लोगों को उठानी पड़ेगी। टोल प्लाजा से 20 किमी की परिधि में रहने वाले चार पहिया वाहनों को 255 रुपये मासिक शुल्क देकर मासिक पास मिलेगा।

विज्ञापन



बौद्ध परिपथ से जुड़ने वाले महत्वपूर्ण हाईवे पर मसौली क्षेत्र के शहावपुर में काफी दिनों से बना पड़ा टोल प्लाजा सोमवार को शुरू हो गया। सुबह यहां से गुजरने वाले वाहनों के चालक व टोल प्लाजा कर्मियों के बीच भुगतान को लेकर काफी माथापच्ची हुई। रोडवेज और उससे अनुबंधित बसों ने तो यात्रियों का तीन रुपये किराया बढ़ाकर टोल फीस अदा की। निजी वाहन पहले दिन निकले पर किराया नहीं बढ़ा पाए हालांकि कई निजी बस संचालकों ने यात्रियों से तीन से पांच रुपये अधिक वसूल भी लिया। 

बाराबंकी डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक आरएस वर्मा के मुताबिक बाराबंकी डिपो की 30 बसें रोजाना बहराइच-गोंडा मार्ग पर रामनगर, बदोसरायं, टिकैतनगर, बांसा, सआदतगंज, त्रिलोकपुर आदि का चक्कर लगाती हैं। इसी तरह लखनऊ के विभिन्न डिपो की दर्जनों बसें बहराइच, गोंडा, श्रावस्ती, बलरामपुर जाती हैं। वहीं मसौली, बांसा, रामनगर पर चलने वाले मैजिक चालकों ने भी प्रति यात्री पांच रुपये भाड़ा बढ़ाया है। इसके अलावा लंबी दूरी करीब 100 से अधिक बसें प्रतिदिन इस मार्ग से आती जाती हैं। 
विज्ञापन


टोल टैक्स वसूली के लिए अधिकृत संस्था के सचिव रघुवंश पांडेय ने बताया कि सुबह 8 बजे से शुरू हुई टोल टैक्स वसूली में शाम 4 बजे तक 2250 छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन हुआ। स्थानीय हल्के वाहनों के लिए मासिक पास भी जारी किए जाएंगे। साथ ही स्थानीय भारी वाहनों से आधा टैक्स लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें