फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीका वायरस को लेकर विभाग सतर्क, जारी किया अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जीका वायरस को लेकर विभाग पूरी तरह से सतर्क हो गया है। शासन से मिले आदेश के बाद जिले में अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस संबंध में सभी सीएचसी अधीक्षकों को आदेश जारी कर कहा गया है कि यदि कोई व्यक्ति संदिग्ध दिखाता है तो इसकी तत्काल जांच कराई जाए। विभाग को भी इस संबंध में जानकारी दी जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जीका वायरस को लेकर शासन से मिले आदेश के बाद पूरे जिले में अलर्ट जारी किया गया है। कानपुर में जीका वायरस का केस मिलने के बाद और शासन ने इस संबंध में सभी सीएमओ को अलर्ट जारी करने का आदेश दिया है। इसके तहत मंगलवार को जिले में भी अलर्ट जारी किया गया है।
सीएमओ ने जारी आदेश में सभी सीएचसी अधीक्षकों को निर्देशित करते हुए कहा कि यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति पाया जाता है तो उसकी तथा उसके संपर्क में आने वालों की जांच कराई जाए। इस संबंध में विभाग को भी अवगत कराया जाए। हालांकि कोरोना का जिले में फिलहाल कोई केस एक्टिव नहीं है। इसके बाद भी विभाग त्योहार को देखते हुए किसी तरह का कोई रिस्क नहीं लेना चाहता है।
विज्ञापन

क्योंकि त्योहार को लेकर गैर प्रांतों में रह रहे लोग अपने घरों को वापस आ रहे हैं। ऐसे में संदिग्धों पर पूरी तरह से नजर रखने का आदेश जारी किया गया है। इस बाबत सीएमओ डॉ. रामजी वर्मा ने बताया कि जीका वायरस को लेकर जिले में पूरी तरह से अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस संबंध में सभी सीएचसी अधीक्षकों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें