फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों से साफ सफाई कराने पर प्रधानाध्यापक निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। स्कूल में बच्चों को मारपीट कर साफ सफाई कराना व एमडीएम का अनाज बेचकर पान मसाला गुटखा मंगाना एक प्रधानाध्यापक को महंगा पड़ गया। बीएसए ने प्रधानाध्यापक को निलंबित कर खंड शिक्षा अधिकारी को मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। अमर उजाला ने इसकी प्रमुखता से खबर प्रकाशित कर मामले को उजागर किया था।
विज्ञापन

बुधवार को ब्लॉक त्रिवेदीगंज के बाकरगंज प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामसमुझ को बीएसए ने निलंबित कर दिया है। मालूम हो कि बाकरगंज गांव के हरवा प्रसाद का पुत्र घनश्याम स्कूल में कक्षा पांच का छात्र है। बीती दो अक्टूबर को प्रधानाध्यापक द्वारा मारपीट कर शौचालय साफ कराने व अनाज बेचकर पान मसाला गुटखा मंगाने की शिकायत की थी।
खंड शिक्षा अधिकारी नवाब वर्मा ने बताया कि इस मामले में बीएसए ने प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया है। मामले की जांच कर कार्रवाई रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए हैं। अमर उजाला ने चार अक्टूबर के अंक में ‘स्कूल में बच्चों से मारपीट व सफाई कराने का आरोप’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। जिसकी उच्चाधिकारियों ने मामले की जांच कर कार्रवाई की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें