फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से लटका मिला नव विवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सूरतगंज (बाराबंकी)। संदिग्ध हालात में एक नवविवाहिता का शव घर के बाहर लगे नीम के पेड़ पर फंदे से लटका हुआ मिला। मृतका की मां ने दहेज में बाइक की मांग पूरी न किये जाने पर हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। उधर घटना के बाद से नवविवाहिता के ससुराली पक्ष फरार हैं। मृतका की दो माह पूर्व शादी हुई थी। पति-पत्नी दोनों दिव्यांग हैं।
विज्ञापन

मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के अमेरा गांव निवासी स्व. राजेंद्र कुमार की बेटी रेशमा (24) की शादी थाना क्षेत्र के मुकौली ग्राम पंचायत के टिकरा गांव निवासी राममिलन के पुत्र हुबलाल के साथ इसी वर्ष 18 जून 2021 को हुई थी। पति-पत्नी के मध्य आएदिन वाद-विवाद होता था।
इसके चलते पति अक्सर उसकी पिटाई करता रहता था। सोमवार की देर रात हुबलाल ने साले संदीप के फोन पर मृतका के कहीं भाग जाने की सूचना दी। मंगलवार सुबह उसका शव घर के बाहर लगे नीम के पेड़ पर लटका हुआ देख इसकी सूचना पड़ोसियों ने पुलिस व मृतका के परिजनों को दी। जबकि तीन दिन पूर्व मृतका रक्षाबंधन करके मायके से आई थी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने मृतका के पैर जमीन से छूते देख हत्या की आशंका व्यक्त की और तहरीर पुलिस को दी।
विज्ञापन

मृतका की मां सुमन की तहरीर पर पति हुबलाल, ससुर राममिलन, देवर संतोष व ननद शिल्पी के विरुद्ध दहेज हत्या का केस दर्ज कराया गया है। मौके पर पहुंचे सूरतगंज चौकी प्रभारी धर्मेंद्र नाथ मिश्रा ने शव को नीचे उतरवाया।
प्रभारी निरीक्षक ने इसकी सूचना तहसील प्रशासन को दी। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार आकाश संत व सीओ योगेंद्र कुमार की उपस्थिति में पुलिस कर्मियों ने कार्रवाई की है। इस संबंध में फतेहपुर सीओ योगेंद्र कुमार ने बताया कि चार लोगों के विरुद्ध दहेज हत्या का केस दर्ज कर उनकी तलाश जारी है।
पत्नी से विवाद के बाद फंदे से लटका युवक
देवा। पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने फंदे से लटककर जान दे दी। मामले की जानकारी पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया है। देवा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सफीपुर निवासी अरविंद कुमार (35) ने सोमवार रात को अपने घर में झगड़ा किया और पत्नी को घर से बाहर भगा दिया।
उसके बाद उसने घर में ही फंदे पर लटककर जान दे दी। काफी देर के बाद पड़ोसियों ने जाकर देखा तो वह फंदे से लटक रहा था। परिजन उसे लेकर देवा सीएचसी लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें