फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई को राखी बांधने जा रही दो बहनों समेत सड़क हादसे में चार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले में अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में दो महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जबकि हादसों में कई लोग घायल भी हुए है।
विज्ञापन

रविवार को रक्षाबंधन के दिन जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम निगरी अटवा निवासी रामसुमिरन अपनी पत्नी रेखा (38) व पुत्र नितेश के साथ सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम चंदवारा अपनी ससुराल जा रहा था। तभी अयोध्या हाईवे पर स्थित बावली चौराहे के पास हाईवे पार करते समय तेज रफ्तार से आ रही रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी।
बाइक से गिरी महिला का सिर बस के पहिया के नीचे आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। पति रामसुमिरन व पुत्र नितेश घायल हो गये जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद दोनों परिवारों में खुशी का पर्व मातम में बदल गया। वहीं जैदपुर थाना क्षेत्र के बरौली मलिक चौराहा के पास बाइक से पवन कुमार अपनी पत्नी राजरानी (50) के साथ बरेहटा गांव रक्षाबंधन के दिन आ रहे थे।
विज्ञापन

साथ में भतीजी भी थी। रविवार को तीन बजे के करीब बाइक किसी बड़े वाहन की चपेट में आने से अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे महिला को गंभीर चोट पहुंची। जबकि पति और भतीजी बाल-बाल बच गए। दुर्घटना के बाद मौजूद लोग महिला को निजी वाहन से जिला अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिवारीजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराए बगैर उसका अंतिम संस्कार कर दिया है।
वहीं देवा कोतवाली के रामपुर कुरेलवा निवासी राजकुमार (22) पुत्र बाबूलाल की रविवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। इनके पिता का आरोप है कि बेटे की मौत संदिग्ध हालात में हुई है। उसके शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। इसी तरह हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र में रविवार की रात हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से तेजबहादुर (48) निवासी करौंदी की मौत हो गई।
पुलिस हादसा करने वाले वाहन का पता लगा रही है। वहीं असंद्रा थाना के जलालपुर गांव निवासी मोहम्मद सगीर नई सड़क हैदरगढ़ मार्ग पटरी पर अनियंत्रित बाइक की टक्कर लगने पर घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सहायता से निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इसी तरह दादरा चौराहे के निकट हुई दुर्घटना में अयोध्या जिले के कैंट थाना क्षेत्र के ग्राम पूरे काशीनाथ निवासी आशीष वर्मा व श्यामजी यादव घायल हो गए। वह दोनों कार से लखनऊ जा रहे थे। इसी तरह शाहपुर कडेरा थाना जैदपुर निवासी लवकुश की कार असंतुलित होकर पलट गई जिससे वह घायल हो गए।
हादसे में युवक की मौत, नहीं हुई पहचान
हैदरगढ़। लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर विपरीत दिशा से आए अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मौके की जांच कर रही है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। सोमवार की शाम को कोतवाली स्थित हाईवे पर बारा मोड़ के पास बाइक से जा रहे युवक की किसी वाहन की टक्कर से मौत हो गई।
स्थानीय लोगों के मुताबिक सुल्तानपुर की ओर जा रही बाइक में विपरीत दिशा से आया वाहन टक्कर मारकर तेज गति से निकल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मौके की जांच कर रही है। कोतवाल बृजेश कुमार वर्मा ने बताया कि मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज वाहन की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें