फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी से बाइक बेचने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। आर्मी कैंटीन की खरीदी बाइक बताकर बेचने वाले एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस ने उसके पास से दस बाइक बरामद की है जो फर्जी प्रपत्र के आधार पर बेची गई थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन

एएसपी दक्षिणी मनोज पांडेय ने शनिवार को पुलिस लाइन सभागार में पत्रकार वार्ता में बताया कि थानाध्यक्ष कोठी मुन्ना कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा आरोपी रंजीत सिंह निवासी पारा खंदौली थाना जहांगीराबाद को ग्राम नूरापुर के पास से पकड़ा गया। पूछताछ के बाद आरोपी के पास से कूटरचित प्रपत्र तैयार कर धोखाधड़ी से बेची गई 10 बाइकें बरामद की गईं। पुलिस इस गिरोह के अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें