फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा मंडल अध्यक्ष के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिवेदीगंज (बाराबंकी)। लोनीकटरा पुलिस ने महिला की शिकायत पर भाजपा मंडल अध्यक्ष के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हाईवे पर महिला द्वारा बेटे को नौकरी दिलाने के नाम पर दिए गए रुपये वापस मांगने का वीडियो वायरल हुआ था। मामले में धोखाधड़ी सहित एससी-एसटी की धाराओं में कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन

भाजपा मंडल त्रिवेदीगंज अध्यक्ष उत्तम वर्मा को महिला द्वारा बीच सड़क पर पीटकर रुपया वापस मांगते हुए एक वीडियो बृहस्पतिवार को वायरल हुआ था। इस मामले में रुकनापुर की पियारा पत्नी रामखेलावन ने पुलिस से शिकायत में कहा कि दो साल पहले पुत्र मुकेश कुमार को स्कूल में नौकरी दिलाने के नाम पर एक लाख 75 हजार रुपए भाजपा नेता उत्तम वर्मा ने लिए थे।
बुधवार को भिलवल चौराहे पर रुपया वापस मांगने पर उत्तम ने जातिसूचक गालियां देकर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने भाजपा मंडल अध्यक्ष के विरुद्ध मारपीट और धोखाधड़ी सहित एससी-एसटी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी दुर्गा प्रसाद शुक्ला ने बताया कि भाजपा मंडल अध्यक्ष के विरुद्ध महिला की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई करेगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें