फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभद्रता का आरोप लगा ठप किया टीकाकरण का कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिवेदीगंज (बाराबंकी)। ग्रामीणों पर अभद्रता का आरोप लगा एएनएम ने लोगों को कोरोना का टीका लगाने इंकार कर दिया और केंद्र पर ही धरने पर बैठ गईं। फिर सीएचसी पहुंच प्रदर्शन भी किया। इससे शुक्रवार को टीकाकरण का कार्य पूरे दिन ठप रहा। सूचना पर पहुंचे सीएमओ ने धरना दे रही एएनएम से वार्ता की और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद जाकर एएनएम कार्य पर लौंटी।
विज्ञापन

क्षेत्र के बहुता, मर्दापुर और पैकोली में कार्य करने वाली एएनएम का आरोप है कि टीकाकरण के दौरान गांव के कुछ लोगों द्वारा अभद्रता की गई। शुक्रवार को जब हम लोग कोरोना का टीका लगाने के लिए गांव पहुंचे तो लोगों ने फिर से अभद्रता करनी शुरू कर दी। इससे नाराज आसपास के केंद्रों की एएनएम ने भी टीकाकरण का कार्य ठप कर धरना शुरू कर दिया।
वहीं त्रिवेदीगंज सीएचसी पर पहुंचकर प्रदर्शन भी किया और कहा जब तक आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती है तब तक वह टीकाकरण का कार्य नहीं करेंगी। प्रदर्शन कर रहीं एएनएम ने सीएचसी अधीक्षक पर भी कई आरोप लगाए।
विज्ञापन

सूचना पर सीएमओ डॉ. रामजी वर्मा, एसीएमओ डॉ. केएनएम त्रिपाठी और डॉ. राजीव सिंह के साथ मौके पर पहुंचे और नाराज एएनएम से वार्ता की तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद धरना दे रही सभी एएनएम कार्य पर वापस आ गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें