फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान बेचने के लिए किसान 16 से कराएं पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। धान बेचने वाले किसान 16 अगस्त से अपना पंजीकरण करा सकेंगे। इसको लेकर शासन स्तर से निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जारी आदेश में निर्धारित समय के अंदर सभी प्रकार की तैयारियां पूरी करने को भी कहा गया है।
विज्ञापन

धान रोपाई का काम अभी जिले में पूरा भी नहीं हो सका लेकिन धान खरीद की तैयारियां शुरू करने के आदेश शासन से जारी कर दिए गए हैं। अपर आयुक्त खाद्य अरुण कुमार सिंह द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि 16 अगस्त तक प्रभारी अधिकारी धान खरीद की तैनाती कर लें।
मंडी परिषद इसके लिए प्रचार प्रसार की व्यवस्था सुनिश्चित करें और इसी तारीख से किसानों के पंजीकरण का कार्य शुरू कराने के आदेश दिए गए। इसके अलावा धान बोआई का सर्वे, राइस मिलों का निरीक्षण, पीएफएमएस मॉड्यूल्स, मिलों का पंजीयन, क्रय केंद्रों का प्रस्ताव, क्रय केंद्रों का चयन के अलावा अन्य प्रकार की सभी तैयारियां एक निर्धारित तिथि में पूरा किए जाने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

क्योंकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में इस बार धान की खरीद एक नवंबर से शुरू होगी। इससे पहले सभी प्रकार की तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। शासन से मिले आदेश के बाद इसको लेकर विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं और धान खरीद करने वाली एजेंसियों से क्रय केंद्रों की सूची उपलब्ध कराए जाने को कहा गया है।
मंडी परिषद को सबसे बड़ी जिम्मेेदारी
शासन ने मंडी परिषद को सबसे बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। इसके लिए व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार कराने और किसानों को पंजीकरण के लिए जागरुक करने को कहा गया है। क्योंकि बिना पंजीकरण के सरकारी क्रय केंद्रों पर धान बेच पाना आसान नहीं होगा। इसलिए किसान यदि पहले से पंजीकरण करा लें तो उन्हें धान बेचने में काफी आसानी होगी।
धान खरीद को लेकर शासन स्तर से आदेश जारी कर दिए गए हैं और सभी तैयारियां एक निर्धारित समय के अंदर पूरा करने को कहा गया है। किसानों अपना पंजीकरण 16 अगस्त से करा सकेंगे। शासन ने इसके व्यापक प्रचार प्रसार का जिम्मा मंडी परिषद को सौंपा है।
विज्ञापन

-संतोष कुमार द्विवेदी, जिला खाद्य विपणन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें