फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि मंत्री ने धान खरीद केंद्र पर मारा छापा, मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने बृहस्पतिवार को हैदरगढ़ स्थित नवीन उप मंडी स्थल में खुले धान खरीद केंद्रों पर छापा मारा। मंत्री को केंद्र पर देख मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। इस दौरान कृषि मंत्री ने यहां पर मौजूद किसानों से बात की और अधिकारियों को धान खरीद में और तेजी लाने के आदेश दिए। वहीं इससे पहले जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह ने इसी धान खरीद केंद्र का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही बृहस्पतिवार को लखनऊ से विंध्याचल जा रहे थे। हाईवे पर गोतौना गांव के करीब स्थित नवीन उप मंडी स्थल पर संचालित विपणन शाखा, मंडी परिषद और एफसीआई के धान खरीद केंद्रों का निरीक्षण करने पहुंच गए। मंत्री को धान खरीद केंद्र पर देख यहां पर मौजूद अधिकारियों में हड़कंप मच गया। जांच पाया गया कि यहां पर 140 क्विंटल धान की खरीद की गई थी।
इस दौरान मौके पर मौजूद किसान रामकरन सिंह से बात की। कृषि मंत्री ने यहां पर मौजूद अधिकारियों को केंद्र पर तौल-खरीद मूल्य से संबंधित बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। वहीं एफसीआई केंद्र पर धान की तौल शुरू न होने पर नाराजगी जताते हुए केंद्र प्रभारी प्रभारी विमलेश कुमार को तत्काल धान खरीद शुरू करने के आदेश दिए। इस मौके पर जिला खाद्य विपणन अधिकारी रमेश कुमार, पीसी मौर्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

धान की कुटाई को तैयार हो रहे मिलर्स
क्रय केंद्रों पर खरीदे जा रहे धान की कुटाई के लिए राइस मिलर्स तैयार होने लगे हैं। इसके लिए राइस मिल मालिकों ने पंजीकरण कराने के लिए अपने प्रपत्र देने शुरू कर दिए हैं। वरिष्ठ विपणन अधिकारी आलोक रंजन ने बताया कि शहरी क्षेत्र में स्थित ज्यादातर राइस मिल मालिकों से बात हो गई है और बिना किसी शर्त के मिलर्स धान की कुटाई के लिए तैयार होने लगे हैं तथा पंजीयन कराने के लिए अपने प्रपत्र भी देने लगे हैं। कई राइस मिल मालिकों ने तो प्रपत्र उपलब्ध भी करा दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें