त्रिवेदीगंज (बाराबंकी)। बड़ी नहर में शनिवार की दोपहर एक युवक का शव बहता दिखा। जिसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। हालांकि देर रात तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी।
लोनीकटरा थाना क्षेत्र में शनिवार की दोपहर खैराबीरू गांव के पास शारदा सहायक बड़ी नहर में एक युवक का बहता हुआ शव ग्रामीणों ने देखा। जिसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने तक शव शिवनाम गांव के पास पहुंच चुका था। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने शव को नहर के पानी से बाहर निकलवाया।
जिसकी शिनाख्त देर शाम तक न होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रसाद यादव ने बताया कि शिवनाम गांव के पास नहर में झाड़ियों के बीच फंसे अर्धनग्न शव को बाहर निकाला गया। जो करीब एक सप्ताह पुराना लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद