फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसव पीड़िता ने एंबुलेंस में जन्मा बच्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
निंदूरा (बाराबंकी)। गर्भवती को अस्पताल लाते समय अधिक प्रसव पीड़ा होने पर 108 एंबुलेंस की टीम ने सूझबूझ के साथ महिला का एंबुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव कराया। प्रसव के बाद एंबुलेंस में नवजात की किलकारी सुनते ही मां समेत अन्य परिवारीजनों के चेहरों पर खुशी छा गई और टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

विकासखंड क्षेत्र के शोहीपुर गांव निवासी अब्दुल हक की पत्नी मोमिना (30) को शुक्रवार रात अचानक प्रसव पीड़ा बढ़ने पर परिवारीजनों ने इसकी सूचना 108 एंबुलेंस को दी। गांव पहुंची टीम गर्भवती को लेकर अस्पताल जा रही थी। इसी बीच अचानक प्रसव पीड़ा बढ़ने पर एंबुलेंस में तैनात ईएमटी सौरभ सिंह व पायलट विकास द्विवेदी ने समझदारी का परिचय देते हुए सड़क किनारे गाड़ी खड़ी करके महिला का सुरक्षित प्रसव एंबुलेंस के अंदर कराया।
प्रसव के दौरान महिला ने पुत्र को जन्म दिया। प्रसव के बाद जैसे ही बच्चे की किलकारी एंबुलेंस की अंदर गूंजी। नवजात की मां समेत अन्य परिवारीजनों में खुशी छा गई। सीएचसी अधीक्षक डॉ. आरपी वर्मा का कहना है कि एंबुलेंस में सुयोग्य कर्मी लगाए गए हैं। जिसके चलते मरीजों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं हो पाती है। इसका पूरा ख्याल रखा जाता हैै। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें