फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ की मेडिकल छात्रा का था गोमती में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिवेदीगंज (बाराबंकी)। तीन दिन पहले लोनीकटरा थाना क्षेत्र के मंझार गांव के समीप गोमती में उतराता मिला शव लखनऊ की मेडिकल छात्रा का था। इसकी पहचान मृतका के भाई ने मंगलवार को किया। उसने बताया कि 22 मार्च का घर से कॉलेज के लिए निकली बहन की गुमशुदगी उसने जानकीपुरम थाने में दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

मंगलवार को थाने पहुंचे लखनऊ के जानकीपुरम थाना क्षेत्र के स्पोर्ट्स कॉलेज एरिया कुर्सी रोड निवासी अंशुमान ने बताया कि उसकी बहन अस्मिता गौतम (24) मुरादाबाद के केजीके होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज में चौथे वर्ष की छात्रा थी। बीते वर्ष से लखनऊ स्थित घर पर आने के बाद अलीगंज के निजी अस्पताल में प्रशिक्षण ले रही थी।
22 मार्च को घर से वह निजी अस्पताल जाने के लिए निकली थी। देर रात तक वापस न लौटने पर काफी तलाश की गई। काफी खोजबीन के बाद पता नहीं चला तो लखनऊ के जानकीपुरम थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रसाद यादव ने बताया कि मृतका की पहचान लखनऊ निवासी मेडिकल छात्रा के रूप में हुई है। जल्द ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट लखनऊ के जानकीपुरम थाने भेजी जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें