फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल पटरी के पास खून से लथपथ मिला किशोर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीराबाद (बाराबंकी)। घर से घूमने निकला एक किशोर रेल पटरी के पास खून से लथपथ हालत में मिला जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी । यह घटना थाना जहांगीराबाद इलाके के डमौल रेलवे क्रॉसिंग के पास की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक, शनिवार को रेल पटरी के पास एक किशोर का शव देखा गया जिसकी सूचना पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि किशोर खून से लथपथ था जिसकी सांसें चल रही थीं। जिला अस्पताल ले जाकर इलाज कराया गया लेकिन किशोर को बचाया नहीं जा सका। पुलिस के मुताबिक, युवक के पास एक टूटा मोबाइल मिला जिसका सिम दूसरे मोबाइल में लगाकर शिनाख्त की कोशिश की गई तो पता चला पास के गांव दरहरा निवासी दानिश (16) का यह नंबर है।
परिजनों को सूचना मिली तो जिला अस्पताल पहुंचकर अपने बेटे को पहचानते हुए बताया कि सुबह 10 बजे दानिश घर से निकला था। परिजन किसी पर कोई आरोप नहीं लगा रहे है। परिजनों के मुताबिक, युवक रेल पटरी पर कैसे पहुंचा, यह बात समझ नहीं आ रही। पीड़ित पिता के मुताबिक मृतक चार भाइयों में सबसे छोटा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें