फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी में जिला पंचायत सदस्य के 36 परिणाम घोषित

Tue, 04 May 2021 01:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी

सार

बाराबंकी में जिला पंचायत सदस्य के 36 परिणाम देर शाम घोषित किए जा चुके थे अन्य पर मतगणना का कार्य चल रही थी। फतेहपुर प्रथम से सपा की साजिदा मैकून ने निर्दलीय उम्मीदवार सीमा देवी को हराया।
विज्ञापन
यूपी पंचायत चुनाव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाराबंकी में जिला पंचायत सदस्य के 36 परिणाम देर शाम घोषित किए जा चुके थे अन्य पर मतगणना का कार्य चल रही थी। फतेहपुर प्रथम से सपा की साजिदा मैकून ने निर्दलीय उम्मीदवार सीमा देवी को हराया। फतेहपुर द्वितीय से निर्दलीय उम्मीदवार अनिल कुमार ने सपा के संजय को मात दी। फतेहपुर तृतीय से सपा उम्मीदवार आरती देवी ने बसपा की सलमा को हराया। फतेहपुर चतुर्थ से निर्दलीय पूजा सिंह ने बसपा के दिनेश गौतम को पटखनी दी। फतेहपुर पंचम से भाजपा की गीता देवी ने बसपा प्रत्याशी नूरमोहम्मद को मात दी।

 

सूरतगंज प्रथम से निर्दलीय उमेश सिंह चौहान ने भाजपा समर्थित दुष्यंत चौरसिया को हराया। सूरतगंज द्वितीय से भाजपा समर्थित रामा देवी ने निर्दलीय श्यामा देवी को मात दी। सूरतगंज तृतीय से निर्दलीय जसवीर कौर ने निर्दलीय प्रियंका वर्मा को हराया। सूरतगंज चतुर्थ से भाजपा समर्थित अंजली सिंह ने बसपा की अफसाना को मात दी। बंकी प्रथम से डॉ. अवधेश सिंह ने शिवेन्द्र को हराया, बंकी द्वितीय से सपा समर्थित राजवंती यादव ने रूचि यादव को मात दी। बंकी तृतीय से चंपावती ने फरजान को हराया।

विज्ञापन

बंकी चतुर्थ से अनुज सिंह भाकियू समर्थित विजय लक्ष्मी पर भारी रहे। इसी प्रकार सिरौलीगौसपुर प्रथम से बसपा के मो. कलाम ने सपा नेता और पूर्व प्रमुख रहे संतोष वर्मा को हराया। सिरौलीगौसपुर द्वितीय से सपा के मो. अहमद शंहशाह ने बसपा के बालचंद को मात दी। सिरौलीगौसपुर तृतीय से निर्दलीय विजय यादव ने सपा के विनोद यादव को धराशाई किया। वहीं हरख प्रथम से हारुन ने सुमन देवी को हराया, हरख द्वितीय से प्रीति यादव ने अलका मिश्रा को मात दी। हरख तृतीय से रामसजीवन ने राजेन्द्र को मात देकर जीत दर्ज की।


इसी प्रकार त्रिवेदीगंज प्रथम से निर्दल मिथलेश कुमारी ने सपा की रामावती, त्रिवेदीगंज द्वितीय से शिवकला ने रीना को तो त्रिवेदीगंज त़ृतीय से नेहा आनंद ने पिंकी को हराया। सिद्वौर प्रथम से भाकियू समर्थित रामबरन ने सपा की रीता वर्मा, द्वितीय से भाकियू समर्थित हौसिला प्रसाद ने सपा के अंकित को तृतीय से सोनी यादव ने सपा के उबैद, चतुर्थ से पूर्व सांसद सपा उम्मीदवार रामसागर रावत ने निर्दल फूलचंद और पंचम से निर्दलीय जंगबहादुर पटेल ने अजय सोनी को हराया। वहीं देवा प्रथम से निर्दलीय गुलाब सिंह रावत ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख की पत्नी संगीता को मात दी।

विज्ञापन

वहीं रामनगर प्रथम से भाजपा समर्थित राम सिंह यादव ने रामनरेश को हराकर जीत हासिल की। वहीं हैदरगढ़ प्रथम से निर्दल कलावती और भाजपा की सविता, द्वितीय से भाजपा की नीतू सिंह और सपा की कमला देवी, तृतीय से अर्चना देवी और गीता तथा चतुर्थ से अनीता देवी और आरती के बीच कांटे का मुकाबला चल रहा था। इसी प्रकार निंदूरा प्रथम से सपा के अशफाक ने निर्दलीय संजय को, द्वितीय से निर्दलीय पूनम कन्नौजिया ने निर्दलीय संजू रावत को, तृतीय से सपा के मोहम्मद हारुन ने भाजपा के विशाल सिंह को, निंदूरा चतुर्थ से भाजपा की राजरानी रावत ने सपा समर्थित पूर्व विधायक हरदेव रावत की पत्नी कुसुमलता रावत को हराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें