फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतिशबाजी का विरोध करने पर पीटा, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। सुबेहा के मरुई गांव में चुनाव में प्रत्याशी की विजय पर दूसरे के दरवाजे पर आतिशबाजी को लेकर विवाद हो गया। मारपीट में महिला सहित दो घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी भेजकर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

सोमवार को सुबेहा थाना के मरुई गांव में चुनाव में प्रत्याशी की विजय पर विरोधी के घर में सामने आतिशबाजी दगाकर खुशी मनाना महंगा पड़ गया। पुलिस के मुताबिक, मरुई के राजेश मौर्या चुनाव में प्रत्याशी की जीत पर नकछेद मौर्या के घर के सामने आतिशबाजी दगा रहे थे। विरोध करने पर लाठी-डंडे से मारने पीटने लगे और बीचबचाव करने पहुंची इनकी पत्नी राजरानी व पुत्री अनीता की भी पिटाई की।
ग्रामीणों के दौड़ने पर गालियां व जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। राजेश सहित तीन अन्य पर मारने पीटने का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि चुनाव की जीत पर आतिशबाजी दागने का विरोध करने पर मारपीट हुई है। घायलों को चिकित्सीय परीक्षण के लिए सीएचसी भेजा गया है। शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन

जीत के बाद दगाया गोला, बालक जख्मी
टिकैतनगर। रोक के बावजूद प्रधान पद के विजयी प्रत्याशी ने विजय जुलूस निकालकर विपक्षी के घर के सामने गोले दागे। जिसकी चपेट में आकर एक बालक जख्मी हो गया। पीड़ित पक्ष ने प्रधान के विरुद्ध थाने पर तहरीर दी है। पुलिस ने मौके से दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। थाना टिकैतनगर क्षेत्र के ग्राम बिबियापुर से अफसरी पत्नी हनीफ चुनाव जीती थी।
चुनाव जीतने के बाद गांव पहुंचते ही प्रत्याशी समर्थकों ने गांव में जमकर हंगामा काटा और विजय जुलूस निकाला। विजय जुलूस के साथ ही आतिशबाजी भी की। आतिशबाजी करते-करते रनर प्रत्याशी हमीदुलनिशा के दरवाजे पर पहुंच गए और उनके दरवाजे पर गोले दागे। जिसमें औरंगजेब (8) जख्मी हो गया। जिसके बाद पीड़ित पक्ष ने 112 डायल कर मामले की शिकायत की।
मौके पर पहुंची पुलिस ने हनीफ वकील को हिरासत में ले लिया और थाने ले आई। पीड़ित ने मामले में प्रधान व कई अन्य अज्ञात के विरुद्ध तहरीर थाने पर दी है। प्रभारी निरीक्षक नारद मुनि सिंह बताया कि केस दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें