क्षेत्र के एक गांव की युवती को अगवा कर गांव के ही युवक ने उसके साथ दुराचार किया। आरोपी के चुंगल से छूटकर किसी तरह घर पहुंची पीड़िता ने इस बारे में पुलिस को जानकारी दी।
जिसके बाद सक्रिय हुई पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने उसे व परिवारीजनों को जान से मारने की धमकी भी दी थी। पुलिस ने आरोपी को गिफ्तार कर पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा है।
रामनगर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली बीस वर्षीय एक युवती को मंगलवार की देर रात गांव के ही निवासी धर्मेद्र कुमार उर्फ विक्रम पुत्र केशन ने अगवा कर लिया था। आरोप है कि युवक ने युवती को एक घर में ले जाकर रात में उसके साथ दुराचार किया व इस बारे में पुलिस को जानकारी देने पर उसे व उसके परिवारीजनों को जान से मारने की धमकी दी।
देर रात युवती किसी तरह से आरोपी के चुंगल से छूटने के बाद अपने घर पहुंची और इस बारे में परिवारीजनों को बताया। जिसके बाद बुधवार की सुबह मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। थाना प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह का कहना है कि आरोपी के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है। पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार करने की बात कही।