फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूर की हत्या पर फूटा गुस्सा, चक्काजाम

Wed, 15 Mar 2017 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
 पिपरी के दरियापुर ईंट-भट्ठे में सोमवार की रात मजदूर की हत्या होने के बाद बुधवार को परिजनों और मजदूरों का गुस्सा फूट पड़ा। हत्यारे की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग को लेकर मनौरी में गुस्साए लोगों ने चक्का जाम किया। अफसरों के समझाने के बाद किसी तरह लोग शांत हुए। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन


   पिपरी कोतवाली के दरियापुर गांव स्थित ईंट-भट्ठे में सोमवार की रात जनका गांव निवासी सुद्धू (30) पुत्र रामदीन को साथी महंगू ने मामूली विवाद पर कुल्हाड़ी मार कर मौत के घाट उतार दिया था। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर गांव पहुंचे परिजनों और साथी मजदूरों ने कातिल की गिरफ्तारी को लेकर मनौरी में शव रख जाम लगा दिया। इस पर एसडीएम के साथ सीओ ने लोगों से समझाते हुए शांत कराया। अफसरों के समझाने के बाद शव लेकर गंगा घाट जाते समय परिजनों ने हाईवे पर शव रख चक्का जाम का प्रयास किया। उधर ग्रामीणों को उग्र देख मौके पर पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे अफसरों ने उग्र लोगों को शांत कराते हुए शव का अंतिम संस्कार करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें