फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला वकील की हत्या कर शव फंदे से लटकाया

Fri, 05 Aug 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
रोते परिवारीजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रुकनापुर गांव में एक महिला वकील की हत्या कर साक्ष्य मिटाने को शव को फंदे पर लटका दिया गया। मृतका के परिवारीजनों ने पति व उसके दोस्त पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। घर के अंदर टूटी मिली चूड़ियां, बिछिया व बिखरा सामान हत्या से पूर्व युवती के संघर्ष की गवाही दे रहे थे। रात में घर में रुका पति व उसका दोस्त भी सुबह घर में मौजूद नहीं मिले।
विज्ञापन


परिवारीजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिवारीजनों ने कहा कि दिल्ली में रह रहे मृतका के भाइयों के आने के बाद तहरीर दी जाएगी। पुलिस भी युवती के फांसी लगाने को संदिग्ध मान रही है। 

शुक्रवार की सुबह लोनी कटरा थाना क्षेत्र के रुकनापुर गांव में वकील फूलकुमारी की हत्या कर उसका शव फंदे से लटका दिया गया था। फूलकुमारी का शव कमरे में तार के बने हुक से साड़ी से लटका हुआ था। मृतका के चचेरे भाई राममनोहर ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिवारीजनों का आरोप है कि फूलकुमारी की हत्या घर में रात रुके पति रामकरन व उसके दोस्त ने की है। हत्या के साक्ष्य मिटाने के लिए शव को फंदे पर लटका दिया है। घर में कोहराम मचा है। मृतका के ससुराल से कोई नहीं आया, इससे स्पष्ट होता है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने ही युवती की हत्या की है।

एक साल पहले हुआ था विवाह
मृतका के चचेरे भाई राम मनोहर ने बताया बीते वर्ष ही जून में फूलकुमारी की शादी लखनऊ जनपद के नगराम थाना के पूरे गौरिया गांव निवासी रामकरन पुत्र रामभरोसे के साथ हुआ था। फूलकुमारी के ससुर रामभरो भी अधिवक्ता हैं। विवाह के बाद फूलकुमारी भी गोसाईगंज तहसील में अपने ससुर रामभरोसे के साथ वकालत की प्रैक्टिस कर रही थी। शायद फूलकुमारी का आत्मनिर्भर होना उसके ससुरालवालों को अखरने लगा था।

एक सप्ताह पूर्व भाई से की थी मारपीट की शिकायत 
राम मनोहर ने बताया कि मृतका (फूलकुमारी) ने पिछले सप्ताह ही दिल्ली में रह रहे भाई शिवशंकर से पति रामकरन व अन्य ससुरालीजनों द्वारा मारपीट किए जाने की शिकायत की थी। इस पर शिवशंकर ने उसे बुला कर मायके रुकनापुर लाने के लिए कहा था।

राम मनोहर ने बताया कि तीन दिन पहले ही वह फूलकुमारी को बुलाकर लाए थे। जिसके बाद वह अपनी मां मायादेवी, भाभी राजरानी व मंजू के साथ रह रही थी। राम मनोहर ने बताया कि बृहस्पतिवार को गांव के मंशाराम के यहां जन्मदिन पार्टी थी। इसमें रामकरन अपने एक अन्य दोस्त के साथ आया था।

रात में वह अपनी ससुराल भी आया और वहीं रुका। इस इस पर मां मायादेवी हाता में और दोनों भाभियां अपने दूसरे मकान में सोने के लिए चली गई थीं। शुक्रवार की सुबह घर से कोई आहट नहीं होने पर मां व भाभियों के पहुंचने पर युवती का शव तार के हुक से बंधी साड़ी में लटका पाया गया है। घर से मृतका (फूलकुमारी) का पति रामकरन व उसका दोस्त गायब मिले। 

वकालत की प्रैक्टिस में छूट मिलने की शर्त पर किया था विवाह
बहन फूलकुमारी को पढ़ा लिखा कर वकील बनाने के बाद भी उसका जीवन सुरक्षित नहीं हो सका है। फूलकुमारी के भाइयों ने स्वयं दिल्ली में नौकरी कर बहन को उसकी इच्छा के अनुसार शिक्षा दिलाई तथा वकालत की डिग्री मिलने पर प्रैक्टिस करने की छूट होने की बात पर धूमधाम से विवाह किया था।

ससुर के साथ वकालत सीखने की जानकारी पर परिवारीजन उसके भविष्य के लिए निश्चिंत थे। लेकिन शायद पति व ससुरालवालों को उसका आत्मनिर्भर बनना पसंद नहीं था और साजिशन हत्या करने का आरोप पूरा गांव लगा रहा है। 

फोन पर पति ने कहा फूलकुमारी से बता कराओ
फूलकुमारी की मौत होने पर पुलिस ने जब उसके  ससुर को फोन मिलाया तो उन्होंने अपने पुत्र के रुकनापुर जाने से ही इंकार कर दिया जबकि उसके पति का फोन सुबह से ही बंद पाया गया और जब नंबर मिला तो पत्नी से बात करने को कह कर सभी को भ्रमित करने लगा। 

युवती द्वारा फांसी लगाए जाने की घटना पूरी तरह से संदिग्ध है। शव का पोस्ट मार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने पर ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने व रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। श्रीधर पाठक, थानाध्यक्ष लोनी कटरा
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें