फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घर जले

Wed, 06 Apr 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
जूते की कम्पनी में लगी आग - फोटो : self
विज्ञापन
अब्दुलापुर मजरे मौसंडी में बुधवार दोपहर खाना बनाने के दौरान चूल्हे की चिंगारी से लगी आग में दो घर जल गए। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने तीन घंटे में आग पर काबू पाया। मगर तब तक दोनों घरों का पूरा सामान जल गया।
विज्ञापन


मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र अब्दुलापुर मजरे मौसंडी गांव निवासी फूलचंद की पत्नी बुधवार दोपहर घर में चूल्हे पर खाना पका रही थी। इसी बीच चूल्हे से निकली चिंगारी से छप्पर में आग लग गई। तेज हवा चलने के कारण लपटें तेज हो गईं। देखते ही देखते आग की लपटों ने फूलचंद के पूरे घर को चपेट में ले लिया। लपटें इतनी तेज थीं कि पड़ोसी अनुज कुमार का घर भी चपेट में आ गया।

ग्रामीणों ने फायर स्टेशन पर खबर दी तो कुछ देर में दमकल मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों की मदद से अग्निशमन कर्मियों ने करीब तीन घंटे में आग पर काबू पा लिया। मगर तब तक दोनों घरों का पूरा सामान जल गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें