बिंदौरा गांव को अपनी मां का उपचार करने जा रहा एक युवक की बाइक अचानक आनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे में बाइक सवार युवक उसकी मां व पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को 108 नंबर एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया जहां दो मां- बेटे को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया।
बहराइच जनपद के कस्बा नानपारा निवासी कालिका प्रसाद (28) पुत्र रामसूरत, लीलावती (43) पत्नी रामसूरत (45) एक बाइक पर सवार होकर मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम बिंदौरा स्थित एक निजी चिकित्सक के यहां जाने के लिए रविवार सुबह निकले थे। सुबह करीब दस बजे सुरवारी के पास पहुंचे ही थे कि अचानक बाइक के सामने वनरोज आ गया। बाइक पर तीन लोगों के बैठने से बाइक आनियंत्रित होकर खाईं मेें जा गिरी।
हादसे में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सुरवारी गांव के ग्रामीणों ने सभी घायलों को खाई से निकाला और 108 सेवा का लाभ लेकर आननफानन जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां पर बाइक चालक कालिका प्रसाद व उसकी मां लीलावती की हालत नाजुक होते देख ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया। हादसे के दौरान बाइक चालक ने हेल्मेट नहीं पहन रखा था।