गांव वाले शादी कराने के लिए एक जुट हो गए।
अंबेडकर नगर जिले से घर लौट रहे बारातियों की बाइक कलवारी चौराहे पर एक बेकाबू ट्रक की चपेट में आ गई। जिससे बाइक पर सवार दोनों बाराती गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए उन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां 22 वर्षीय संदीप ने दम तोड़ दिया। दूसरे घायल की हालत भी अत्यंत नाजुक बताई जा रही है। डॉक्टरों ने उन्हें केजीएमसी लखनऊ रेफर कर दिया।
कप्तानगंज थानाक्षेत्र के गयाजीतपुर निवासी संदीप पुत्र राम संवारे व पड़ोस के पवन कुमार (28 वर्ष) पुत्र संतराम शनिवार को इसी क्षेत्र के बैरीखाला निवासी जीतनरायन के पुत्र की शादी में शामिल होने अंबेडकर नगर के रामपुर कला गए थे। रविवार को पवन के बहन की शादी है, इसलिए बाइक से दोनों रात को ही वापस लौट रहे थे। कलवारी चौराहे पर पहुंचते ही दूसरी तरफ से बेकाबू होकर पहुंचे ट्रक ने बाइक को चपेट में ले लिया।