फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में बालक समेत तीन की मौत, दो घायल

Fri, 15 Jul 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
रोते परिवारीजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में बालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं बाइक से जा रहे मां-बेटे को एक वाहन ने टक्कर मार दी, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलाें को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम नेवला निवासी दिनेश वर्मा अपने पुत्र सर्वेश वर्मा (12) का मसौली चौराहा स्थित एक विद्यालय में दाखिला कराने शुक्रवार को साइकिल से जा रहे थे। तभी थाने के निकट सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने साइकिल सवार को टक्कर मार बाराबंकी की ओर भाग गया।

टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाप-बेटे 20 फीट दूर जा गिरे। हादसे में गंभीर रूप से घायल पिता-पुत्र को स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां सर्वेश को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, वहीं दिनेश का उपचार चल रहा है। मसौली थानाध्यक्ष अवधेश यादव ने बताया कि भागे बोलेरो व चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम चंदवारा निवासी राकेश कुमार (40) पुत्र रामसुमिरन अपनी मां सुदामा (65) के साथ बाइक से देवा थाना क्षेत्र के मवइया गांव जा रहा था। जोलिया बनारसपुर गांव के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे मां बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

वहीं बीती 11 जुलाई को नगर क्षेत्र के सफेदाबाद हाईवे से एक अज्ञात 28 वर्षीय विछिप्त युवक को घायलावस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बीती रात युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। अस्पताल की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

युवक का रेलवे क्रॉसिंग के पास मिला शव
सफेदाबाद के पास एक भट्ठे के ट्रक चालक राजकुमार (40) का शव संदिग्ध हालात में शुक्रवार सुबह रेल ट्रैक के किनारे पड़ा मिला। मृतक लखनऊ जिले के विभूतिखंड थाने के बड़ा भरवारा गांव का रहने वाला है।

उसके पड़ोसी अनूप शुक्ला ने बताया कि मृतक सफेदाबाद के पास एक भट्ठे पर काम करता था। पुलिस ने परिवारीजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नगर कोतवाल बीपी यादव का कहना है कि कि मामले में किसी प्रकार की तहरीर नहीं मिली है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें