फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से तीन घर जले

Tue, 12 Apr 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
आग से जला घर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवा इलाके में मंगलवार दोपहर लगी आग से तीन घर पूरी तरह जल गए। इस हादसे में करीब छह लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इसके अलावा क्षेत्र के बरेठी जंगल में आग लग गई। ग्रामीणों व फायर कर्मियों ने मशक्कत कर आग पर काबू पाया।  
विज्ञापन


कुर्सी रोड स्थित तकिया गांव में मंगलवार को एक घर में चूल्हे की चिंगारी भड़कने से आग लग गई। देखते ही देखते गांव के मुस्ताक, रफीक व इरफान के घर भी आग की चपेट में आए। जानकारी होने पर ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई।

फायर ब्रिगेड को सूचना देने के साथ ही ग्रामीण आग बुझाने में जुट गए। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग को काबू किया लेकिन तब तक तीनों घर जलकर राख हो गए। पीड़ितों की के मुताबिक आग से करीब छह लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


तहसील प्रशासन से ग्रामीणों ने आर्थिक मदद की मांग की है। वहीं बरेठी गांव के बाहर जंगल में मंगलवार दोपहर लगी आग से कई पेड़ झुलस गए। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें