फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने महिलाओं को पीट हजारों लूटे

Fri, 22 Apr 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
लूट - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
नकाबपोश बदमाशों ने एक घर धावा बोलकर तमंचे के बल पर लूटपाट कर घर की महिलाओं को पीट दिया। बदमाश घर में रखे करीब 30 हजार रुपये नगद, सोने चांदी के जेवरात व अन्य सामान उठा ले गये। वहीं बदमाशों ने एक घर में चोरी को अंजाम दिया। जहां से बदमाश नगदी समेत हजारों रुपये के सामान पर हाथ साफ  कर दिया।
विज्ञापन


थाना मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र के ग्राम विशुनपुर मजरे रामदासपुरवा निवासी राहुल मिश्रा ने बताया कि बीेते बुधवार की रात चार नकाबपोश बदमाश उनके घर में दाखिल हुए व महिलाओं को पीटने लगे और तमंचा दिखाकर घर में रखा 20 हजार रुपये नगद व उसकी बेटी की शादी के लिए आये सोने-चांदी के जेवरात व कपड़े आदि उठा ले गये।

पीड़ित ने बताया कि उसकी बेटी तनू की शादी 29 अप्रैल को होनी थी जिसके लिए वह सामान लेकर आया था। वहीं इसी गांव के निवासी रामदास रावत के घर में भी बदमाशों ने करीब 10 हजार रुपये नगद व जेवरात  पर हाथ साफ  कर दिया। ग्रामीणों ने मामले की शिकायत पुलिस से की है लेकिन पुलिस ने अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें