कोठी थाना क्षेत्र में रविवार देर रात हुए सड़क पार करते समय एक अज्ञात वाहन ने युवक को टक्कर मार दी। घायल युवक को अस्पताल में ट्रॉमा सेेंटर रेफर कर दिया, जहां सोमवार सुबह इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कोठी थाना क्षेत्र के कुबेरपुरवा निवासी गुड्डू(25) पुत्र रामस्वरूप रविवार देर रात अपने गांव के बाहर सड़क पार कर रहा था। तभी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी।
हादसे के बाद पहुंचे ग्रामीणों ने घायल युवक को सीएचसी पहुंचाया, जहां गंभीर हालत को देख उसे जिला अस्पताल भेज दिया। चिकित्सकों ने नाजुक हालत उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। सोमवार सुबह उपचार के दौरान घायल गुड्डू ने दम तोड़ दिया।