फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के हत्थे चढ़े तीन बदमाश

Thu, 11 Feb 2016 11:45 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर के व्यापारी धनेंद्र जैन के घर 6 फरवरी को हुई करोड़ों की डकैती मामले में पुलिस व एसटीएफ की टीम ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। हालांकि पुलिस अधिकारी अभी इस बात की पुष्टि नहीं कर रहे हैं लेकिन सूत्रों की मानें तो पुलिस ने लाखों की नकदी व एक बोलेरो भी बरामद की है।   
विज्ञापन


कस्बा फतेहपुर में 6 फरवरी को दिनदहाड़े व्यापारी धनेंद्र जैन के घर डकैती की वारदात हुई थी। इस घटना में ढाई करोड़ से भी अधिक की नकदी व जेवरात ले जाने की बात बताई गई थी। घटना के बाद जहां डीआईजी वीके गर्ग पहुंचे थे वहीं बाद में आई लखनऊ रेंज ए सतीश गणेश ने भी मौके का जायजा लिया था। घटना के बाद कानपुर, मेरठ व लखनऊ यूनिट की एसटीएफ की टीमें भी लगी थीं। वहीं एसटीएफ के एसएसपी अमित पाठक भी लगातार फतेहपुर में ही कैंप कर रहे थे जिसके बाद यह खुलासा हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें