फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाभी व भतीजी को पीटा

Fri, 08 Jan 2016 11:17 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर के ग्राम गंगौला में शुक्रवार सुबह सहन की जमीन पर कब्जेदारी को लेकर एक युवक ने अपनी विधवा भाभी व भतीजी की लाठी से पिटाई कर दी। इससे मां-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गंगौला निवासी बिंदेश्वरी देवी के पति की कुछ वर्ष पूर्व मृत्यु हो चुकी है। बिंदेश्वरी की सहन की जमीन पर उसका देवर बांकेलाल शुक्रवार को जबरन कब्जा कर रहा था। विरोध पर बांकेलाल ने बिंदेश्वरी की लाठी से पिटाई शुरू कर दी।

बिंदेश्वरी को बचाने दौड़ी उसकी पुत्री रीता (16) को भी बांकेलाल ने पीट दिया। इससे मां-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों घायल अवस्था में कोतवाली पहुंचीं। बिंदेश्वरी ने पुलिस को तहरीर दी। इस पर पुलिस ने सीएचसी फतेहपुर में दोनों का उपचार कराया। कोतवाल मोहन वर्मा ने बताया कि जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद हुआ है। घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराकर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें