फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधे असलहे भी नहीं जमा करा पाया प्रशासन

Sat, 14 Jan 2017 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
हथियार बरामद - फोटो : ANI
विज्ञापन
चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक करीब सात हजार असलहे जमा हो चुके हैं। जिले में असलहों की संख्या करीब 15 हजार बताई जाती है। विधानसभा चुनाव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा लोगों के शस्त्र लाइसेंस जमा कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन


डीएम व एसपी ने बीते दिनों बैठक कर 90 प्रतिशत शस्त्र लाइसेंस जमा कराने के निर्देश दिए थे जिसके चलते तेजी से इस पर काम हो रहा है। लेकिन अभी तक आधे असलहे भी नहीं जमा हो सके।आगामी विधानसभा चुनाव में किसी प्रकार की गड़बड़ी न होने पाए इसके लिए पुलिस व्यापक स्तर पर तैयारियां कर रही है। अपराधियोें, संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने के साथ ही पुलिस पूरी सतर्कता बरत रही है।

इसी के लिए जिले के समस्त शस्त्र लाइसेंसधारकों को अपने-अपने असलहे जमा करने के निर्देश दिए गए है। जिस पर समस्त थानों की पुलिस शस्त्र लाइसेंस जमा करवाने का काम कर रही है। एएसपी दक्षिणी शफीक अहमद ने बताया कि जनपद में करीब 15 हजार से भी अधिक लोगों के पास शस्त्र लाइसेंस है। इनमें से रायफल, रिवाल्वर, पिस्टल व एक व दो नाली बंदूक शामिल हैं।
विज्ञापन


एएसपी ने कहा चुनाव को देखते हुए अब तक करीब सात हजार लोगों के लाइसेंसी असलहे जमा करवाए जा चुके हैं। कहा जितने भी लाइसेंसी है उन्हें निर्देश दिया गया है कि वह अपने लाइसेंसी असलहे जमा करे। ऐसा न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही। 
 
90 प्रतिशत शस्त्र लाइसेंस जमा कराने पर जोर
डीएम अजय यादव व एसपी सत्येंद्र कुमार सिंह ने बीते दिनों डीआरडीए सभागार में सभी सीओ व एसडीएम के साथ बैठक की थी। इसमें डीएम व एसपी ने सभी अफसरों को निर्देश देते हुए कहा था कि जनपद के 90 प्रतिशत शस्त्र लाइसेंसाें को जमा कराया जाए।

इस आदेश के बाद से सक्रिय हुई पुलिस ने इस पर तेजी से काम करना शुरू किया है। बताया जा रहा है कि विधानसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के पहले सभी शस्त्र लाइसेंस जमा करने की बात कही गई है ऐसा न करने वाले लाइसेंसधारकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की भी चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें