फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालाजी मेहंदीपुर से लूटी गाड़ी भूना से बरामद

Sat, 14 Jan 2017 11:44 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भूना
विज्ञापन
बरामद की गई गाड़ी के साथ बीट इंचार्ज देवीलाल पूनिया। - फोटो : fatehabad
विज्ञापन
बालाजी मेहंदीपुर से लूटी गई गाडी को पुलिस ने भूना से बरामद किया है। साथ ही आरोपी को भी पुलिस ने काबू कर लिया है। शनिवार को आरोपी को जेल भेज दिया है। बालाजी मेहंदीपुर पुलिस स्टेशन में मामले की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन

भूना थाना प्रभारी जयभगवान सिंह व बीट इंचार्ज देवीलाल पूनिया फतेहाबाद रोड पर बाबा राणाधीर मंदिर के पास बैरिकेड्स लगाकर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान एक बिना नंबर की गाड़ी आई। गाड़ी की जांच के लिए चालक से कागजात मांगे तो वह दिखा नहीं पाया।

सख्ती से पूछताछ की तो युवक ने बताया कि उक्त गाड़ी को बालाजी मेहंदीपुर से लूट कर लाए हैं। गाड़ी चालक सुनील कुमार उर्फ साइमंड पुत्र निहाल सिंह बिश्नोई जिला भिवानी के गांव सैनीवास का रहने वाला है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उपरोक्त गाड़ी हिसार के एक व्यक्ति की है, जिसे बालाजी मेहंदीपुर में अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर कई दिन पहले लूट ली थी। इस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बालाजी मेहंदीपुर थाने में भी सूचना दे दी है, क्योंकि वहां गाड़ी लूट का मामला पहले से ही दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें