गांव के एक दबंग युवक ने खेत की तरफ निकली किशोरी को घसीट कर बाग में उसके साथ दुराचार किया। परिवारीजनों ने सौ नंबर पर इसकी सूचना दी जिसके बाद स्थानीय पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
कोतवाली बदोसरांय के एक गांव में मंगलवार की शाम करीब आठ बजे एक 14 वर्षीय किशोरी खेत की तरफ गयी थी। वहीं पर घात लगाकर बैठे गांव के ही एक युुवक ने उसे पकड़ कर एक बाग में ले गया और उसके साथ दुराचार किया।
इसी दौरान मौके पर पहुंचे कुछ बच्चों को आरोपी पीटकर भाग निकला। इसके बाद किशोरी बिलखते हुए घर पहुंची तो परिवारीजनों को मामले की जानकारी हुई। इसके बाद घर वालों ने पूरे मामले की जानकारी सौ नंबर पर दी। देर रात पहुंची बदोसरांय पुलिस आरोपी युवक को पकड़ कर कोतवाली ले आई। बताते हैं कि आरोपी के डर से कोई ग्रामीण मुंह खोलने के लिए तैयार नहीं है।
दुष्कर्म की शिकार किशोरी थाना टिकैतनगर के एक गांव की रहने वाली है वह बदोसरांय कोतवाली के एक गंाव में अपने मामा के यहां आई थी। पीड़ित परिवार पर गांव वाले सुलह का दबाव बना रहे हैं। कोतवाली प्रभारी संजय सिंह यादव ने बताया है अभी तक तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई होगी।