फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगरेप पीड़िता बताकर अनशन पर बैठी रेप केस में साजिश रचने की आरोपी महिला

Thu, 08 Sep 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
रेप - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
खुद को गैंगरेप पीड़िता बताने वाली महिला बुधवार को आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए पुलिस आयुक्त कार्यालय के समक्ष अनशन पर बैठ गई। पुलिस आयुक्त ने महिला से कहा कि जांच पूरी होने तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की जाएगी। शिकायत झूठी होने पर एफआईआर रद्द की जाएगी। 
विज्ञापन


भूपानी थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला के मुताबिक खेड़ी कलां में रहने वाले तीन युवक अक्तूबर 2015 में प्लॉट दिखाने के बहाने उसे पलवल ले गए थे। 

वहां नशीला पदार्थ पिलाकर उसे मथुरा के होटल में ले जाकर उन लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। पुलिस ने जांच में पाया कि महिला की बताई हुई तारीख पर मथुरा के उस होटल में किसी के नाम नहीं दर्ज थे। 

एक नवंबर 2015 को हरियाणा दिवस रैली में महिला उन आरोपियों के साथ बस में सवार होकर गई थी। पुलिस के मुताबिक एक कथित पत्रकार के खिलाफ किशोरी पर दुष्कर्म का केस दर्ज है।
विज्ञापन


इस मामले में अनशन कर रही महिला भी साजिश रचने में शामिल थी। यह महिला और कथित पत्रकार गिरफ्तारी से बचने के लिए गायब थे। हाईकोर्ट ने महिला को जमानत दे दी तो वह पुलिस के सामने आकर शिकायतकर्ता की मदद करने वालों पर झूठे आरोप लगा रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें