फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट

Fri, 08 Jan 2016 11:16 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
रुदौली कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस 15 लोगों को पकड़कर कोतवाली ले आई और शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन


रुदौली नगर के मोहल्ला शेखाना निवासी नबाब अली के घर की भूमि नाप करने के लिए भोली निवासी जिया मोहम्मद अपने दर्जन भर लोगों के साथ पहुंचे।

नाप होता देख नबाब अली परिवार के सदस्य मंजूर अहमद, इबनुल अहमद, मो. कैफ  ने विरोध किया जिससे दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। मौके पर मौजूद लोगों ने सूचना किला चौकी प्रभारी अजय कुमार सिंह को दी।

दलबल के साथ मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी लोगों को पकड़ा और कोतवाली ले आई। कोतवाली के एसएसआई एसएन भगत ने बताया कि आपसी पारिवारिक भूमि के विवाद को लेकर मारपीट हुई। जिसके तहत 15 लोगों के खिलाफ चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें