फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदबुद्धि किशोरी से चाचा ने किया दुष्कर्म

Fri, 05 Feb 2016 11:38 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बेर खाने गई 12 वर्षीय मंदबुद्धि किशोरी से चाचा ने दुष्कर्म किया। उसके बाद घर में किसी से कुछ न बताने के लिए रुपयों का लालच देकर घर वापस भेज दिया। पीड़िता ने अपनी मां को घटना की जानकारी दी। पीड़िता के  पिता ने मामले की शिकायत शुक्रवार को पुलिस से की। पुलिस ने देर शाम किशोरी को परीक्षण के लिए सीएचसी बड़ागांव भेजने के बाद दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


घटना मसौली थाना क्षेत्र के एक गांव की है। गांव की 12 वर्षीय मंदबुद्धि किशोरी गुरुवार की शाम गांव के बाहर अन्य बच्चों के साथ बेर खाने गई थी। कुछ देर बाद मौके पर उसका चचेरा चाचा वहां पर आ धमका और उसे बहाने से बाग में लेकर चला गया और उससे दुष्कर्म किया। उसके बाद आरोपी ने किशोरी को रुपया देने का लालच देकर घर में यह बात किसी से न कहने की बात कहकर वापस भेज दिया।

घर लौटी किशोरी ने मामले की जानकारी अपनी मां को दी। उसकी मां व पिता ने थाने जाकर आरोपी के खिलाफ दुराचार करने की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने किशोरी को सीएचसी बड़ागांव परीक्षण के लिए भेजा। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के घर दबिश डाल उसे गिरफ्तार कर लिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन



12 वर्षीय मंदबुद्धि किशोरी के साथ चाचा द्वारा दुराचार किए जाने की शिकायत मिली थी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।  
-राय सिंह यादव, थानाध्यक्ष मसौली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें