फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधान पर कार चढ़ा हत्या का प्रयास

Thu, 01 Sep 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
काइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एक पूर्व प्रधान पर कार चढ़ाकर जान से मारने का प्रयास किया गया। इसके बाद हमलावरों ने पूर्व प्रधान को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूर्व प्रधान ने ग्राम प्रधान समेत छह लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


थाना जहांगीराबाद क्षेत्र के चंदौली गांव के पूर्व प्रधान गंगाराम गुप्ता (55) बृहस्पतिवार दोपहर बाइक से घर जा थे। तभी देवा मार्ग पर एफसीआई के पास किसी ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दिया। इसके बाद कुछ दूर आगे चलने पर फिर से पूर्व प्रधान की बाइक मेें टक्कर मारी गई।

इससे वे सड़क पर जा गिरे। पूर्व प्रधान का कहना है कि जैसे ही वे सड़क पर गिरे कार सवार लोगों ने उन्हें लाठी-डंडो से पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद वे गाली गलौज करते हुए भाग निकले। मामले की जानकारी पर पहुंचे पूर्व प्रधान के परिवारीजनोें ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। देर रात गंगाराम ने ग्राम प्रधान ज्ञान सिंह यादव समेत छह लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें