फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृत लोगों को दी जा रही वृद्धावस्था पेंशन

Sun, 02 Apr 2017 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
himachal pensioners
विज्ञापन
भ्रष्टाचार की जद में डूब चुका समाज कल्याण विभाग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहा है। विभाग की सभी पेंशन संबंधी योजनाएं ऑनलाइन हो जाने के बाद भी विभागीय अधिकारी व कर्मचारी फर्जी लाभार्थियों के खातों में पेंशन की रकम भेजकर जहां बंदरबांट करने में लगे हुए हैं, वहीं वास्तविकता पात्र पेंशन के लिए कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं। जिले में इस विभाग का भ्रष्टाचार से पुराना नाता रहा है।  
विज्ञापन
एक बार फिर इस विभाग में भ्रष्टाचार का मामला प्रकाश में आया है। जहां पिछले कई सालों से विभाग मृत लोगों को वृद्धावस्था की पेंशन जारी कर रहा है। बहरहाल शिकायत पर डीएम ने इसके जांच के आदेश दे दिए हैं।      
मामला विकास खंड बंकी के ग्राम पंचायत खसपरिया का है। इस गांव के सात ऐसे लाभार्थियों को समाज कल्याण विभाग पिछले कई सालों से वृद्धावस्था की पेंशन जारी कर रहा है, जिनकी मृत्यु हुए कई साल बीत चुके हैं। यहां तक कि अस्थाई जीवन यापन करने वाले नट बिरादरी के एक लाभार्थी मेराज पुत्र इस्माइल को भी पेंशन का लाभ दिया जा रहा है। जो कई साल पूर्व गांव में वापस आया ही नहीं है। विभाग की एकीकृत सामाजिक पेंशन योजनाएं की ऑनलाइन साइट पर जो स्थिति दिख रही है।  
विज्ञापन
उससे इस बात की पुष्टि भी हो रही है कि विभाग मुर्दों को पेंशन जारी कर भ्रष्टाचार करने में लगा हुआ है। भ्रष्टाचार का यह मामला सिर्फ एक गांव का है। इसी तरह अन्य गांवों में जाने कितने अपात्रों को पेंशन देकर सरकारी पैसों का बंदरबांट किया जा रहा है, मगर जिम्मेदार अफसर चुप्पी साधे हुए हैं।
      
ये हैं तीसरी किश्त पाने वाले मृतक लाभार्थी      
मृतक लाभार्थी                         राशि           खाता विवरण      
अली हसन पुत्र मोहम्मद नसीर     1200                 बीओबी 25150100005506      

 अशोक पुत्र रामपाल                     1500                 बीओआई सफेदाबाद 750910100011766      
 हरिशंकर पुत्र चंद्रकेत                     1200                 बीओबी 25150100009538      

मुन्ना पुत्र मोहम्मद नसीर               1200                 बीओबी 25150100003724      
 शिवसागर सिंह पुत्र भगवान बख्श    1500             बीओआई सफेदाबाद 750910100000904      

पदमा पत्नी रामपाल                           1200                बीओआई सफेदाबाद 750910100011767      
रूकाना पत्नी परमेश्वर                         1200               बीओबी 25150100003730      

पूर्व बीडीसी ने डीएम से की शिकायत      
समाज कल्याण विभाग का यह कारनामा तब प्रकाश में आया जब खरसपरिया निवासी व पूर्व बीडीसी भीम सिंह ने साक्ष्यों के साथ इसकी शिकायत जिलाधिकारी डॉ. रोशन जैकब से की। खास बात तो यह रही कि डीएम ने यह मामला प्रकाश में आने के बाद इसकी जांच सीडीओ को सौंप दी। और सीडीओ ने यह जांच समाज कल्याण अधिकारी अमरनाथ यती को सौंप दी। अब इससे सहज ही अंदाजा लगाया जा सकेगा कि दोषियों पर क्या कार्रवाई होगी।       

शिकायत मुझे याद नही हैं, आज रविवार है। अगर डाक में आई होगी तो जांच के लिए भेज दी गई होगी। जांच में जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी। -ऋषिरेंद्र कुमार, मुख्य विकास अधिकारी, बाराबंकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें