फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की हत्या कर फंदे से लटकाया शव

Tue, 06 Sep 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
अंसद्रा थाना क्षेत्र के पूरे मंसारा दीवन पठकन पुरवा गांव की घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अंसद्रा थाना क्षेत्र के पूरे मंसारा दीवन पठकन पुरवा में दहेज की मांग को लेकर दो वर्ष पहले विवाह कर लाई गई युवती की ससुराल वालों ने हत्या कर दी। घटना को आत्म हत्या का रूप देने के लिए कमरे की छत से विवाहिता का शव धोती में फांसी का फंदा बनाकर लटका दिया गया।
विज्ञापन


सूचना के बाद पहुंचे परिवारीजनों ने घटना की शिकायत पुलिस से की है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर दहेज की मांग को लेकर हत्या करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। 

मंगलवार की सुबह थाने के पूरे मंसार दीवान पठकन पुरवा गांव में वंदना (25) पत्नी रामशंकर मकान के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गई। सुबह मृतका के पति ने फोन पर घटना की सूचना उसके मायके सुबेहा थाने के आलापुर गांव में सूचना दी थी।
विज्ञापन


घटना स्थल पर पहुंचे मृतका के पिता शिव कुमार मिश्रा ने बताया दो वर्ष पहले विवाह होने पर दहेज में नकदी के साथ बाइक खरीदने के 50 हजार रुपया नकद दिया था जिसको खर्च कर ससुराल वाले बाइक की मांग को लेकर प्रताड़ित कर रहे थे। आए दिन मारने-पीटने की सूचना पर बीते माह नागपंचमी पर वंदना को अपने घर लेकर चले गए थे।

लेकिन रक्षाबंधन के दो दिन पहले पति रामशंकर विदा करा लाए थे। दो दिन पहले मृतका ने मिलने गए अपने भाई आलोक से बाइक नहीं देने पर ससुराल वालों द्वारा मार देने की आशंका जताई थी। पुलिस को बताया कि सुबह पहुंचने पर मृतका कमरे की फर्श पर पड़ी थी तथा मर्दानी धोती के किनारे से बने फंदे का एक हिस्सा छत में तथा दूसरा उसके गले में बंधा था।

इनके अनुसार मृतका के गले में दाहिनी ओर माथे पर तथा चेहरे पर चोट लगी होने से हत्या करने की पुष्टि होती है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है। मौके पर मौजूद मृतका के पति रामशंकर को गिरफ्त में लेकर पूछतांछ की जा रही है। रामशंकर के अनुसार वह बाहर लेटा था तथा भोर में घर के अंदर जाने पर पत्नी कमरे के फर्श पर औंधे मुंह पड़ी थी।

पूंछने पर घर के अंदर मौजूद परिवारीजनों ने चुप करा दिया। जिसके बाद सुबह ससुर को घटना की सूचना दी है। मृतका के पिता ने पति रामशंकर, ससुर राधेश्याम तिवारी, सास राजवती, ननद पुच्चन, जेठ पप्पू, देवर श्यामू व पूरे दूबे मजरे धनौली गांव के रिस्तेदार दुर्गेश, प्रवीण व वीरेश के विरुद्ध दहेज के प्रताड़ित करने व हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।

पुलिस अधीक्षक राजूबाबू सिंह व सीओ संतोष कुमार ने मौके का निरीक्षण का थाना पुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश दिए है। थानाध्यक्ष अरुण कुमार द्विवेदी ने कहा मृतका के पिता के तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। उन्होने कहा पीएम से मौत का कारण स्पष्ट होने पर कार्यवाई की जाएगी। 

आत्महत्या बता कार्रवाई से बचती रही पुलिस
भोर में घटना की सूचना के बाद घंटों तक आत्म हत्या का मामला बता कर टालमटोल करती रही थाना पुलिस उच्चाधिकारियों को जानकारी होने पर साढ़े नौ बजे के बाद मौके पर पहुंची। देर रात घटना की सूचना पर गांव पहुंचे मृतका के पिता व अन्य लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी थी लेकिन पुलिस मौके तक नहीं पहुंच सकी तथा जिले के आला अधिकारी को सूचना होने पर कई घंटे बाद करीब साढ़ नौ बजे पुलिस घटना स्थल के लिए रवाना हो सकी। इस दौरान गांव मृतका का शव लिए उसके परिजन बिलखते रहे। 

विवाहिता की चीख-पुकार की रही चर्चा
मध्य रात को घर मे मारपीट हंगामें के दौरान अरे हमका ना मारौ रहय दियौ की करुण पुकार सुनाई देने की चर्चा ग्रामीण दबी जुबान से कर रहे थे। गांव में चर्चा के अनुसार सोमवार की रात करीब डेढ़ बजे मृतका के घर से मारने-पीटने व रोने-चिल्लाने की आवाजें सुनी गईं थीं, लेकिन कुछ समय बाद शांति होने पर किसी ने अधिक ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें