देवा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी ने गांव के ही युवक पर रेप करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने इस मामले की शिकायत पुलिस से कर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। एसपी के आदेश पर पुलिस ने शनिवार को आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली देवा क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी के पिता ने पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है। इसमें बताया कि किशोरी 10 सितंबर को खेत गई थी। खेत में गांव के ही युवक राकेश ने किशोरी के साथ दुराचार किया।
पीड़िता के पिता नेा इस मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के लिए पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। पीड़िता ने एसपी राजूबाबू सिंह को प्रार्थना पत्र देकर मामले मेें कार्रवाई की मांग की। इस पर एसपी के आदेश पर देवा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।