फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फल व्यापारी ने जहर खाकर जान दी

Sun, 18 Sep 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
जहर
विज्ञापन
बांदा। पत्नी और पुत्र की बदसलूकी से क्षुब्ध फल व्यापारी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने पोस्टमार्टम नहीं कराया और शव अस्पताल से घर ले गए। उधर, अलग-अलग घटनाओं में पांच महिलाओं ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।नरैनी कसबा के राजीव नगर में छेद्दू (50) पुत्र कल्लू बक्श ने शनिवार को दोपहर जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसने अपनी पत्नी नफीसा को जहर खाने की जानकारी दी। आनन-फानन परिजनों ने छेद्दू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। चचेरे भाई अनवर अली ने बताया कि पत्नी और पुत्र से घरेलू कामकाज को लेकर हुए विवाद से क्षुब्ध होकर छेद्दू ने जहर खा लिया।
विज्ञापन


उधर, कोतवाली प्रभारी मुन्नाबाबू निरंजन ने बताया कि उन्हें इसकी कोई सूचना नहीं मिली है। पता लगाया जाएगा। उधर, गिरवां थाना क्षेत्र के पैगंबरपुर गांव की सुशीला (45) पत्नी श्रीराम ने शुक्रवार को शाम घरेलू विवाद में जहर खाकर जान देने की कोशिश की। एक अन्य घटना में नरैनी कोतवाली क्षेत्र के गंगापुरवा गांव में शांति देवी (42) पत्नी देवानंद और मरका गांव में सुंदी (55) पत्नी रामराज ने शुक्रवार की रात ससुराल में जहर खाकर सुसाइड का प्रयास किया। उधर, शहर के गायत्री नगर निवासी शिव देवी (34) पत्नी जगत प्रसाद व गिरवां थाना क्षेत्र के प्रेमपुर गांव में राजकुमारी (24) पत्नी छोटेलाल ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। परिजन किसी भी घटना की वजह नहीं बता सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें